Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बीएसएफ ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा

जानकारी के अनुसार, किशनगंज सेक्टर के अंतर्गत बीएसएफ की 132वीं बटालियन के बॉर्डर आऊट पोस्ट (बीओपी) गोलगच के सतर्क सीमा जवानों ने एक बांग्लादेशी युवक को घुसपैठ करते पकड़ा है। पकड़े गए युवक का नाम मोहम्मद मामून है।

22 Oct 2023

बीएसएफ ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा

उत्तर दिनाजपुर। उत्तर बंगाल के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रहरियों ने अलग-अलग सीमा क्षेत्रों से दो बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। बीएसएफ ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, किशनगंज सेक्टर के अंतर्गत बीएसएफ की 132वीं बटालियन के बॉर्डर आऊट पोस्ट (बीओपी) गोलगच के सतर्क सीमा जवानों ने एक बांग्लादेशी युवक को घुसपैठ करते पकड़ा है। पकड़े गए युवक का नाम मोहम्मद मामून है। बांग्लादेशी युवक को सीमा जवानों ने उस समय पकड़ा जब वह बांग्लादेश से भारत में आने के लिए अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। पकड़े गए बांग्लादेशी युवक बीएसएफ जवानों ने आगे की कार्रवाई के लिए चोपड़ा थाने को सौंप दिया गया है।

उपरोक्त के अलावा, कूचबिहार सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जलपाईगुडी सेक्टर के अंतर्गत बीएसएफ की 98वीं बटालियन के बीओपी गंडक के सतर्क सीमा जवानों ने धपराहाट से चांगराबांधा आ रही बस से एक बांग्लादेशी नागरिक (ट्रांसजेंडर) को पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक का नाम नुसरत मरजिया है। पकडे गए बांग्लादेशी नागरिक को आगे की कार्रवाई के लिए मेखिलीगंज थाने को सौंप दिया गया है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News